Author: Himachal Diary

नाहन 21 नवम्बर।सिरमौर जिला के रेणुका का प्रसिद्ध छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज 22 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। यह भी पढ़े: जाइका की नर्सरी में 66 रेंज और 6 फोरेस्ट सर्कल पर तैयार हो रहे 55 से अधिक पेड़ों की प्रजातियों के पौधे  इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। वह दोपहर 1-20 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे और भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देंगे। इसके उपरांत वह सायं सवा 4 बजे भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।  वह सायं 5-30 बजे रेणु मंच पर अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे वह मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के भी वह मुख्य अतिथि होंगे। हर्षवर्धन चैहान भी उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल:  उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज स्वयं रेणुका जाकर तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये सभी स्थलों पर पहुंचेउन्होंने शोभा यात्रा स्थल, पूजा स्थल तथा रेणु मंच, मेला मैदान व प्रदर्शनियां सहित लाईट व साउण्ड तथा संबद्ध सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। होंगी 6 सांस्कृतिक संध्याएं सिने जगत, पंजाबी व हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल: सुमित खिमटा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला व प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये रेणुका विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं।  मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें एक से बढ़कर एक कलाकार जनसमूह का मनोरंजन करेंगे उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश की संस्कृति के लाइव दर्शन होंगे वहीं दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा। हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

Read More

शिमला, 21 नवम्बर।  जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की नर्सरी से हिमाचल में हरियाली की पाठशाला चल रही है। ताकी प्रदेश में गुणवत्तायुक्त पौधे तैयार कर उसे बेहतर तरीके से रोपा जा सके। यह भी पढ़े: लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक करें निपटारा : मुख्यमंत्री जाइका के अंतर्गत प्रदेश में 66 रेंज और 6 सर्कल स्तर पर विकसित नर्सरियों में 55 से अधिक पेड़ों की प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।  चिलगोजा, छरमा, देवदार, बान, तोष समेत 55 पेड़ों की प्रजातियों वाले पौधे उक्त नर्सरियों में उपलब्ध हैं। जाइका प्रोजेक्ट के माध्यम से इन नर्सरियों की क्षमता…

Read More

शिमला, 20 नवम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंतकाल, तकसीम तथा निशानदेही के लम्बित मामलों का 20 जनवरी 2024 तक निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने 680 करोड़ रुपये की स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण में  ई-टैक्सी योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी ने आज यहां प्रदेश में लम्बित राजस्व मामलों की समीक्षा की और सभी उपायुक्तों को मिशन मोड पर लम्बित मामलों का निपटारा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आमजन की सरकार है तथा जन समस्याओं का निपटारा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए सरकार…

Read More

शिमला, 20 नवम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया। यह भी पढ़े: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सी.बी.एस.ई. की पाँच दिवसीय अंडर 19 गर्ल्स नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन उन्होंने ई-टैक्सी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का शुभारम्भ किया, जिसके माध्यम से आवेदक एक महीने की अवधि के भीतर इस वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में ई-टैक्सी के लिए…

Read More

सोलन, 20 नवम्बर।20 नवंबर 2023 सोमवार को प्रतियोगिता के पाँचवें और अंतिम दिन खेले गए सेमीफ़ाइनल मैचों में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा, उत्तरप्रदेश ने निसान अकादमी मुक्तसर को 3-1 से पराजित करके फ़ाइनल में प्रवेश किया। सोलन में 21 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी…अन्य सेमीफ़ाइनल मैच में मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे ने सेंट्रल एकेडमी एस.एस. स्कूल राजस्थान को 3-0 हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल मैच विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा, उत्तरप्रदेश और मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे, महाराष्ट्र के बीच खेला गया जिसमें मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे, महाराष्ट्र ने विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा, उत्तरप्रदेश को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने…

Read More

सोलन, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 नवम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत कथेड़ के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। यह भी पढ़े: हिमाचल में हुआ मीनिंग घोटाला 5 साल में 100 करोड़ का उद्योग विभाग को हुआ नुकसान, बिना लीज के चल रहे थे 63 क्रेशर: सुक्खूराहुल वर्मा ने कहा कि 21 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से प्रातः 11.15 बजे तक तथा सायं 04.00 बजे से सांय 04.15 बजे तक दलोग, परोंथा, मही, शन्हेच, माथिया,…

Read More

शिमला, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश में माइनिंग का बड़ा घोटाला सामने आया है प्रदेश में बीते 5 सालों से 63 के करीब स्टोन क्रेशर बिना लीज के चल रहे थे जिसे सरकार के 100 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है। यह भी पढ़े: शिमला के गेयटी थियेटर में 6 दिवसीय कला प्रदर्शनी आज से, चित्रकार, शिक्षाविद पद्मश्री बिमान बिहारी दास ने किया शुभारंभ इन स्टोन क्रशर के द्वारा कोई भी रियलिटी उद्योग विभाग को नहीं दी गई वहीं मुख्यमंत्री ने इस पर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के दौरान…

Read More

शिमला, 20 नवम्बर। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में छह दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है।शिमला की चित्रकार ममता धर्मा द्वारा बनाई चित्रकला की प्रदर्शनी का शुभारंभ सुविख्यात चित्रकार , मूर्तिकार और शिक्षाविद पद्मश्री बीमान बिहारी दास ने किया। यह भी पढ़े: डिवाइन थिएटर की सॉअल फोर सोल हुई रिलीज मेटल के माध्यम व धागे से शीशे पर उकेरी पेंटिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री पुरस्कार विजेता, भारतीय मूर्तिकार बिमन बिहारी दास ने कहा कि ममता धर्मा ने तथागत से हटकर सोचा है थ्रेड पेटिंग हटकर प्रयास है। आज यह मायने नही रखता…

Read More

शिमला, 19 नवम्बर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़े: राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए समाज में बदलाव लाने पर दिया बल इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोकनिर्माण मंत्री ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थी। उन्होंने देश जब विकास की गति पकड़ रहा था तो कई कानून लाकर सुधार किए लैंड रिफॉर्म बैंको का…

Read More

शिमला, 19 नवम्बर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज में परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें समाज में उचित एवं समान अवसर प्रदान करने होंगे, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से आगे बढ़ सकें। यह भी पढ़े: डिवाइन थिएटर की सॉअल फोर सोल हुई रिलीजराज्यपाल आज यहां सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण-भारतीय परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। शुक्ल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक ऐसा विषय है जिस पर आज समाज और राष्ट्र को चर्चा…

Read More