Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»रेणुका में अगले छःदिनों तक रहेगी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले की धूम….
हिमाचल

रेणुका में अगले छःदिनों तक रहेगी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले की धूम….

By Himachal DiaryNovember 21, 20230 Views1 Min Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

नाहन 21 नवम्बर।सिरमौर जिला के रेणुका का प्रसिद्ध छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज 22 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ हो जाएगा।

यह भी पढ़े: जाइका की नर्सरी में 66 रेंज और 6 फोरेस्ट सर्कल पर तैयार हो रहे 55 से अधिक पेड़ों की प्रजातियों के पौधे

 इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। वह दोपहर 1-20 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे और भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देंगे।

इसके उपरांत वह सायं सवा 4 बजे भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। 

वह सायं 5-30 बजे रेणु मंच पर अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे वह मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के भी वह मुख्य अतिथि होंगे।

हर्षवर्धन चैहान भी उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल:

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान भी अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।
  •  वह आज नाहन पहुंचेंगे तथा बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रेणुका पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेंगे।
  •  स्थानीय विधायक विनय कुमार भी उद्घाटन समारोह की सभी रस्मों में उपस्थित रहेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन 27 नवम्बर को सायं सवा 4 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। 

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज स्वयं रेणुका जाकर तैयारियों का जायजा लिया

इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये सभी स्थलों पर पहुंचेउन्होंने शोभा यात्रा स्थल, पूजा स्थल तथा रेणु मंच, मेला मैदान व प्रदर्शनियां सहित लाईट व साउण्ड तथा संबद्ध सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया।

होंगी 6 सांस्कृतिक संध्याएं सिने जगत, पंजाबी व हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल:

सुमित खिमटा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला व प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये रेणुका विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं।

 मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें एक से बढ़कर एक कलाकार जनसमूह का मनोरंजन करेंगे उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश की संस्कृति के लाइव दर्शन होंगे वहीं दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan ad

antarraashtreey renuka mele himachaldiary himachaldiarynews International Renuka Fair
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleजाइका की नर्सरी में 66 रेंज और 6 फोरेस्ट सर्कल पर तैयार हो रहे 55 से अधिक पेड़ों की प्रजातियों के पौधे
Next Article ई-टैक्सी परिचालन के लिए न्यूनतम 23 वर्ष की आयु आवश्यक, खुद चलानी होगी टैक्सी

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.