Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»SOLAN»मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एक साल में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख परिवार |
SOLAN

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एक साल में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख परिवार |

By Himachal DiaryJanuary 10, 20250 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
CM. Sukhvinder singh sukkhu.

Himachal Diary Solan, 10 January

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल में अगले एक साल में प्राकृतिक खेती से एक लाख परिवार जोड़े जाएंगे।  हिमाचल में अगले एक साल में प्राकृतिक खेती से एक लाख परिवार जोड़े जाएंगे। कृषि विभाग के सभी फार्मों में प्राकृतिक खेती ही की जाएगी। प्राकृतिक खेती से होने वाले उत्पादों के लिए हाई एंड तकनीक से भंडारण केंद्र बनाए जाएंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती से गेहूं व मक्की उगाने वाले क्षेत्रों की मैपिंग करने के भी निर्देश दिए। प्राकृतिक खेती करने के लिए बीजों का उत्पादन भी किया जाएगा। हमीरपुर के ताल में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावना तलाश करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का विकास खंड के आधार पर डाटा तैयार कर इन्हें हिम परिवार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पद्धति में फसल किसी बीमारी से ग्रसित होती है

तो उसका उपचार भी प्राकृतिक पद्धति से होना चाहिए। प्राकृतिक खेती के बीजों का प्रमाणीकरण करने के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने और भूमि व बीज जांच के लिए हाई एंड प्रयोगशालाएं खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हल्दी और अदरक के लिए प्रसंस्करण संयंत्र खोलने पर सरकार विचार कर रही है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में डेयरी आधारित डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

सीएम ने प्राकृतिक खेती पद्धति के उत्पादों के प्रभावी विपणन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट से समन्वय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान प्राकृतिक खेती से उगाई गई 3,989 क्विंटल मक्का की खरीद की गई है और आगामी रबी सीजन के दौरान प्राकृतिक खेती से उगाई गई 8,050 क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

cm sukhu himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news solan news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleशूलिनी विवि में मानव-कंप्यूटर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न |
Next Article मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा, ठंड बढ़ी |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.