Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»मौसम»मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा, ठंड बढ़ी |
मौसम

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा, ठंड बढ़ी |

By Himachal DiaryJanuary 11, 20250 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी सोलन, 11 जनवरी शनिवार

रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। 
जबकि कुल्लू व शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं
।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बिगड़ा है। लाहौल सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई, मैदानों में कोहरा छाया रहा, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय बूंदाबांदी हुई। इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है।

रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रोें में शनिवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। रविवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  ऊना में शनिवार को ट्रेनें ढाई से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। अधिकांश मैदानी जिलों में सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। शाम को चार बजे फिर कोहरा छा गया।

दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 13 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।  16 व 17 जनवरी को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट
वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 12 से 15 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।  इन क्षेत्रों में शनिवार को भी शीतलहर चली।  कड़कड़ाती ठंड की वजह से सुबह लोग घरों में दुबके रहे।

कहां कितना न्यूनतम तापमान |
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 1.6, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.5, ऊना 4.4, नाहन 7.9, पालमपुर 2.0, मनाली -0.9, कांगड़ा 5.4, मंडी 5.2, बिलासपुर 7.9, हमीरपुर 6.2, डलहाैजी 4.0, कुफरी 4.8, कुकुमसेरी -4.9, नारकंडा 3.1, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 3.0, धाैलाकुआं 6.9, समदो -5.9, कसाैली 5.4, सराहन 3.2, ताबो -10.2 व बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वर्षा शालिका में मिला बुजुर्ग का शव, ठंड से माैत की आशंका
ऊना जिले के पुलिस थाना मोईन के अंतर्गत बाबा श्री माई दास सदन के पास बनी वर्षा शालिका में एक बेसहारा व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कई दिनों से वर्षा शालिका में रहता था। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा है।

मोईन थाने के एसएचओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार ये बुजर्ग बाबा काफी दिनों से चिंतपूर्णी में रह रहा है और दिन के समय पैसे मांगता था जबकि रात को वर्षाशालिका में ही सो जाता था। जब शनिवार को सुबह देखा तो बुजुर्ग वर्षाशालिका में मृत पाया गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

himachal weather news himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news solan news weather newws
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एक साल में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख परिवार |
Next Article हिमाचल प्रदेश वाटर सप्लाई स्कैम: लोगों को पिला दिया गंदा पानी, चार की जगह बताए 10 टैंकरों के चक्कर; जांच में खुलासा |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.