Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
हिमाचल

नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

By Himachal DiaryJanuary 26, 20241 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी न्यूज़, सोलन, 25 जनवरी ।

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ संजीव चौहान द्वारा तिरंगा फहराने से हुई।

18 वर्षीय हर्षित का app हिमटेक्स्ट नई अपडेट्स के साथ playstore पर आने को तैयार

मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसके बाद विश्वविद्यालय के 164 एनसीसी कैडेट,एनएसएस वॉलंटियर और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मीयों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया।

इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ चौहान ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्य दायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। 

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल पंजाब के संस्थापक सचिव और रिटायर्ड आई॰ए॰एस ऑफिसर चंद्र शेखर तलवार विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने ‘हमारी प्रेरणा कौन हो’ विषय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को अपने देश के सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात की।

शूलिनी विवि द्वारा  खुशी  विज्ञान के लिए रेखी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर विभिन्न पंचायत की प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी,विभागों के प्रमुख,संकाय,छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

 हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

verma ad
Dr. Yashwant Singh Parmar University of Horticulture and Forestry himachaldiary himachaldiarynews Nauni solan news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Article18 वर्षीय हर्षित का app हिमटेक्स्ट नई अपडेट्स के साथ playstore पर आने को तैयार
Next Article सिरमौर में गणतंत्र दिवस पर डॉ. धनी राम शांडिल ने फहराया तिरंगा

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.