Author: Himachal Diary

सोलन, 09 नवम्बर। ज़िला सोलन के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के पंचायत घर में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन एवं एल.आर संस्थान ओच्छघाट के संयुक्त तत्वावधान से आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। यह भी पढ़े: बिहार के CM के बयान पर बिफरी भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर फूंके पोस्टर यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया के बारे सभी नागरिकों को जागरूक करना है। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय…

Read More

शिमला, 09 नवम्बर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पटना विधानसभा में दिए गए बयान को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए गुरुवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़े: सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की धूम भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पोस्टर फूंके।उपायुक्त कार्यालय के समीप किए गए प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विओ :भाजपा की प्रदेश सचिव डेज़ी ठाकुर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने संविधान के…

Read More

सोलन, 09 नवम्बर। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 09 नवंबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । गुरुकुल में त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। यह भी पढ़े:  हिम समाचार ऐप एक क्लिक पर उपलब्ध करवा रहा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए ‘पॉट्लक पार्टी ‘ का भी आयोजन किया गया जिसकी थीम थी ‘पॉर्टेक एंड पार्टीस्पेट’। इस कार्यक्रम में विद्‌यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहें। इस उपलक्ष पर सभी विद्यार्थियों ने कक्षा…

Read More

मंडी: मंडी के संस्कृति सदन में राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आगाज हो गया। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 256 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आगाज किया। उदघाटन समारोह में विशेष अतिथि शिक्षा उप-निदेशक प्रारंभिक अमरनाथ राणा  रहे। निवेदिता नेगी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कला उत्सव से युवा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होंगे, वहीं इससे संस्कृति को संजोए रखने में भी मदद मिलेगी।…

Read More

नाहन: उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर करम चंद ने आज बुधवार को यहां बताया कि जिला सिरमौर में शास्त्री के 4 पदों की बैच वाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 17 नवम्बर व 18 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः  रोजगार कार्यालय राजगढ, नाहन व सरांहा से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 17 नवंबर 2023 व रोजगार कार्यालय शिलाई, संगड़ाह और कमरऊ तथा पांवटा साहिब से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 18 नवंबर 2023 की तिथि निर्धारित की गई है। यह काउंसलिंग निर्धारित तिथि को 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में आयोजित…

Read More

राजगढ़ : आसरा संस्था के प्रभारी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जोगेंद्र हाब्बी व आसरा संस्था के कलाकार इन दिनों भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जा रहे लोक रंग उत्सव 2023 में सिरमौरी लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस राष्ट्रीय स्तरीय लोक उत्सव में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दल अपने-अपने राज्यों के लोक नृत्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। आसरा संस्था के कलाकारों ने इस उत्सव में बिहारी लाल शर्मा सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग के निर्देशन में तथा जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में गुरु शिष्य परंपरा…

Read More

चंबा: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला को सीवरेज सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इस योजना के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए करते हुए कही। कार्यक्रम में सदर विधायक चंबा नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में…

Read More

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त दी। उन्होंने कहा कि इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।मुख्यमंत्री ने पूरी टीम के अद्भुत जोश और उत्साह की सराहना करते हुए सभी को सफल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

Read More

सोलन: ज़िला परिषद सोलन के प्रागंण में बनी कैन्टीन को एक वर्ष की अवधि के लिए किराए पर देने के लिए संविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता 16 नवम्बर, 2023 को दोपहर 12.30 बजे ज़िला परिषद भवन सोलन के बैठक हाल में सार्वजनिक बोली के लिए आ सकते हैं। जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि बोली 4,490 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाता को 14 नवम्बर, 2023 सांय 05.00 बजे तक ज़िला परिषद सोलन के कार्यालय में 15 हजार रुपए की…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा आज यहां नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘दीपावली मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने की तथा संचालन डॉ. किमी सूद, मानद सचिव, अस्पताल कल्याण शाखा ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ की तर्ज पर दीपावली के शुभअवसर के दृष्टिगत निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सात स्टॉल लगाए गए। इनमें हाथ से निर्मित खाद्य पदार्थ और कृत्रिम जेवर…

Read More