Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी
हिमाचल

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

By Himachal DiaryDecember 14, 20238 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

सोलन, 14 दिसंबर ।

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से उत्पादन में वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक है।

पुलिस थाना बद्दी में चोरी का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मुख्य संसदीय सचिव आज सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित किसान मेले को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं इस उपज को और बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग और अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

संजय अवस्थी ने कहा कि किसान मेले को ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित करने का उद्देश्य इस समूचे क्षेत्र में कृषि प्रधान योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाना है।

उन्होंने आशा जताई कि किसान मेले में सुझाई गई कृषि करने की नई तकनीकों को किसान अपनाएंगे ताकि उपज में बढ़ौतरी के साथ-साथ उनकी आर्थिकी में सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यलाय नौणी में कृषि क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान और उत्पादन प्रबंधन की जानकारी किसानों तक पहंुचाई जानी आवश्यक है

ताकि किसान इससे समय पर लाभान्वित हो सकें। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कृषि की आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए रोज़गार व स्वरोज़गार की भरपूर सम्भावनाएं हैं। वर्तमान आधुनिक युग में बेहतर तकनीक, उत्तम बीज और रचनात्मक सिंचाई को उपयोग में लाकर कृषि क्षेत्र में उपज को बढ़ाया जा सकता है।

इससे जहां रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे वहीं आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि मनलोग कलां की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लगभग 2.59 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार है और शीघ्र ही इसका कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।

उन्होंने ग्रामवासियों की सभी मांगों को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।   संजय अवस्थी ने इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वाले प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने महिला मण्डल मनलोग कलां को अपनी ओर से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याएं सुनी और इनके निकारण के निर्देश दिए।

विक्रमादित्य सिंह 17 दिसम्बर को नालागढ़ के प्रवास पर
डॉ. वाई.एस.परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने विश्वविद्यालय द्वारा कृषि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि कृषि क्षेत्र में आ रही नई तकनीक की जानकारी के लिए आपसी संवाद बनाए रखें और रेडियो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त करते रहें।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews solan news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleपुलिस थाना बद्दी में चोरी का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Next Article नौणी विश्वविद्यालय ने जीते दो सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार,I.S.A. फेलो बना नौणी विवि का वैज्ञानिक

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.