Browsing: vinay kumar

सिरमौर, 25 दिसंबर।  इसके उपरांत दादाहु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा किरेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में हो रहा है अभूतपूर्व विकास उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है।  विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया।  इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण कियाजिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली। विनय कुमार ने कहा किमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। …