हिमाचल डायरी, 19 जनवरी 2025 रोहन ठाकुर की खबर
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।
रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। किन्नौर की अधिकांश ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तक यातायात व्यवस्था भी पटरी पर नहीं लौट पाई है।
अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई, लेकिन छोटे वाहनों व बसों के लिए इंतजार करना होगा। हाईवे 305 भी बंद है। लाहौल में 129 सड़कें व कुल्लू में 10 सड़कें बंद हैं। राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। शनिवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21.1, बिलासपुर में 20.9, ऊना में 20.6, कांगड़ा में 19.9, नाहन-धर्मशाला में 17.8, सोलन में 18.5, शिमला में 16.0, मनाली में 12.5 और कल्पा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र | न्यूनतम तापमान |
ताबो | -11.9 |
केलांग | -9.5 |
समदो | -7.3 |
कुकुमसेरी | -5.9 |
कल्पा | -1.8 |
नारकंडा | 1.1 |
मनाली | 2.1 |
ऊना | 3.8 |
धर्मशाला | 4.0 |
मंडी | 6.1 |
शिमला | 6.5 |