Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी
राजनैतिक

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी

By Himachal DiaryMarch 14, 20241 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 14 मार्च।

प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र को 275 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की सौगात दी

इस योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात आज कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर मैदान में आयोजित एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाकर अतिरिक्त राजस्व एकत्रित हुआ है और इस पैसे को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप-तहसील पंचरुखी को तहसील में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने जयसिंहपुर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिस (बीएमओ), हारसी में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल, धार क्षेत्र में आईटीआई संस्थान,

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोसरी का दर्जा बढ़ा कर दस बिस्तरों का अस्पताल, आलमपुर में दस बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल, वेटनरी अस्पताल खैरा और हारसी के भवनों के निर्माण के लिए दो-दो करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार द्वारा राज्य की कोई सहायता नहीं की गई। उन्होंने कहा कि विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज

दिया। उन्होंने कहा कि असहायों का दर्द समझते हुए सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रदान की जा रही सहायता राशि के नियमों में भी बदलाव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान की मुआवजा

राशि को 1.50 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस वर्ष का बजट आम लोगों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेंहू और मक्का तथा गाय व भैंस के दूध का समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल, देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में

रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये बजट में विशेष प्रावधान किया है। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में शामिल कर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज: मुख्यमंत्री

यादविन्द्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की कमी को पूरा किया है।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र को 275 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की सौगात दी
Next Article भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.