Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»सेब व्यापार से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा करेगी प्रदेश सरकार: जगत सिंह नेगी
हिमाचल

सेब व्यापार से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा करेगी प्रदेश सरकार: जगत सिंह नेगी

By Himachal DiaryDecember 15, 20237 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

शिमला, 15 दिसंबर।

हिमाचल प्रदेश देश में फलों विशेषकर सेब के लिए प्रसिद्ध है। राज्य की आर्थिकी में सेब की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार सेब व्यापार से जुड़े सभी हितधारकों के हितांे की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल में अनार व अमरूद के पौधों का होगा बीमा…

यह जानकारी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां सेब उत्पादन एवं विपणन से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए गठित विशेष जांच दल (एस.आई.टी.), हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी),

कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार सेब व्यापार में लिप्त धोखाधड़ी करने वालों के बारे प्रदेश के लोगों को जागरूक करेगी।

राज्य में कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा ताकि धोखा करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके और राज्य व सेब उत्पादकों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को फल मंडियों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि ऐसे मामलोें को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन सख्ती से किया जाए ताकि हितधारकों को कोई परेशानी न आए।

एस.आई.टी., एचपीएमसी, एपीएमसी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड को मिलजुल कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एस.आई.टी. के सदस्य अरविंद दिग्विजय नेगी ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

verma ad
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleशूलिनी यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन ने HPNLU द्वारा आयोजित एक सेमिनार में भाग लिया
Next Article सोलन शहर से प्रशासन ने हटाया अवैध निर्माण…

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.