Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू,आशीष बुटेल ने सुन्दरनगर से किया इसका शुभारम्भ
हिमाचल

प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू,आशीष बुटेल ने सुन्दरनगर से किया इसका शुभारम्भ

By Himachal DiaryDecember 13, 20233 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
आशीष बुटेल
बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को निभाएगा पहली शिक्षक-मा कार्यक्रम- आशीष बुटेल

सुन्दरनगर 13 दिसम्बर। 

बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए “ पहली शिक्षक-माँ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया।

ITI मंडी में 16 दिसम्बर को कैंपस साक्षात्कार में दसवीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई पास करे आवेदन

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) आशीष बुटेल द्वारा सुंदरनगरे की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 12 जिलों में से लगभग 600 माताओं, अध्यापकों, व् अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के 6031 प्री-प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की माताएं तथा सम्बंधित स्कूल के अध्यापक भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बुटेल ने अध्यापकों द्वारा लगाये गए प्री-प्राइमरी से सम्बंधित अलग-अलग स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने समग्र शिक्षा द्वारा चलाई जा रही इस अनूठी पहल की प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम के दौरान दो पुस्तकों, “सीखें और सिखाएं, पहली शिक्षकदृमाँ (माताओं के लिए गतिविधि पुस्तिका)” का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए। 

हिमाचल को देश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

राजेश शर्मा राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि समग्र शिक्षा की प्री-प्राइमरी को बढ़ाने और कामयाब बनाने के लिए एक अनूठी पहल है। 

श्री दिलीप कुमार वर्मा, राज्य प्री-प्राइमरी समन्वयक ने हिमाचल प्रदेश में प्री-प्राइमरी की यात्रा के बारे में सभी को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी माताओं, शिक्षकों और डाइट मंडी के सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम के मुख्य उदेश्यों में माताओं को बच्चों के साथ घर में विकासात्मक गतिविधियाँ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना, माताओं को बच्चों की देखभाल जैसे स्वास्थ्य, कल्याण, सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकतायों के लिए जागरूक बनाना तथा स्कूल में शुरुआती वर्षों का वातावरण बनाने के लिए शिक्षकों की सहायता करने के लिए माताओं को सक्षम बनाना शामिल है।

कार्यक्रम के तीन पहलू

कार्यक्रम के तीन पहलू हैं, जिनमे विद्यालय स्तर पर माताओं के साथ प्री-प्राइमरी से सम्बन्धित गतिविधियों पर मासिक बैठकें, माताओं द्वारा बच्चों को घर पर गतिविधियां कराने के लिए पाठ्य सामग्री की व्यवस्था, घर पर शारीरिक, सामाजिक व भावनात्मक, भाषा व सृजनात्मक गतिविधियां कराने के लिए डिजिटल माध्यम से संप्ताहिक व्हाट्सएप संदेश तथा माताओं के साथ प्रारम्भिक शिक्षा और बच्चों की देखभाल सम्बंधित वेबिनार शामिल हैं। 

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews mandi news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous ArticleITI मंडी में 16 दिसम्बर को कैंपस साक्षात्कार में दसवीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई पास करे आवेदन
Next Article हर्षवर्धन चौहान का शिलाई, पांवटा व नाहन का प्रवास कार्यक्रम

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.