Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»बिहार के CM के बयान पर बिफरी भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर फूंके पोस्टर
राजनैतिक

बिहार के CM के बयान पर बिफरी भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर फूंके पोस्टर

By Himachal DiaryNovember 9, 20230 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

शिमला, 09 नवम्बर।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पटना विधानसभा में दिए गए बयान को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए गुरुवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े: सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की धूम

भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पोस्टर फूंके।उपायुक्त कार्यालय के समीप किए गए प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विओ :भाजपा की प्रदेश सचिव डेज़ी ठाकुर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने संविधान के मंदिर में महिलाओं के लिए जिस प्रकार की निर्लज भाषा का प्रयोग किया है उसकी भाजपा महिला मोर्चा भर्त्सना करती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा का उपयोग करने वालों को ऐसे प्रतिष्ठित पद पर बैठने का अधिकार नही है।उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले महिलाओं के सम्मान में क्या कार्य करेंगे।

tsm ad

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर जिस प्रकार की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है वह भाषा कोई इस्तेमाल नही कर सकता। इससे केवल महिलाएं ही नही पूरा भारतवर्ष क्रोधित है। इस प्रकार के व्यक्तियों को किसी भी जगह का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नही है।

उनकी क्षमा कबूल नही है उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तियों को इस प्रकार के संवेदनशील पद पर रहने का हक नही है।उन्होंने कहा कि जो इंडी गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं।

वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल रहे हैं उन इडी गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा का प्रयोग कर सकते है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गठबंधन का एक भी नेता माता – बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

chandel ad
ishar ad
bhajpa mahila morcha shimla bihar cm nitish kumar bayaan himachaldiary himachaldiarynews himachalpradeshnews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleसोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की धूम
Next Article सोलन के ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस आयोजित

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.