Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»अभिलाषी विवि में चौथे दीक्षांत समारोह में उपायुक्त मंडी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल
हिमाचल

अभिलाषी विवि में चौथे दीक्षांत समारोह में उपायुक्त मंडी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल

By Himachal DiaryDecember 12, 20232 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
दीक्षांत समारोह
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल।

मंडी, 12 दिसम्बर।

अभिलाषी विश्वविद्यालय चौलचौक मंडी में चौथे दीक्षांत समारोह का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

रेणुकाजी बांध परियोजना के तहत प्रथम चरण में गृहविहीन हुए 95 परिवार, सुमित खिमटा ने जारी की अधिसूचना
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय व डिग्री धारकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए अब तैयार रहना होगा।

प्रतियोगिता के इस दौर में हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क से वे जीवन में सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभिलाषी ग्रुप की मैनेजमेंट ने मेहनत, ईमानदारी और जनकल्याण की सोच के साथ एक छोटे से कोचिंग सेंटर से यूनिवर्सिटी तक का सफर तय किया है।  

विवि की इन उपलब्धियों में और ज्यादा इजाफा हो, जिस से इसका लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। अभिलाषी यूनिवर्सिटी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विवि ने अपने मात्र 10 साल के कार्यकाल में बहुत सी उपलब्धियों को प्राप्त किया है।

समारोह की अध्यक्षता करते विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ आर.के. अभिलाषी ने की। उन्होंने डिग्रीधारक छात्रों के साथ अपने व्याख्यान में कहा कि देश को फिर से विश्व गुरु बनाने में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है।

साथ में ही उन्होंने विश्वविद्यालय की अनेकों उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने बताया की अभिलाषी विश्वविद्यालय में बहुत सारे ऐसे कोर्सेज हैं जिनको हिमाचल प्रदेश में पहली बार चलाने की पहल यहीं से हुई है ताकि प्रदेश के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों का रुख ना

करना पड़े। विवि के वाइस चांसलर प्रो. एच. एस. बनयाल ने वार्षिक रिपोर्ट को अतिथियों के सामने रखा। उन्होंने दीक्षांत समारोह को छात्रों के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि इस से उन्हें जीवन भर प्रेरणा मिलती रहेगी।

दीक्षांत समारोह में 482 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। जिसमें पी.एच.डी. का 1 छात्र,  यू.जी. के  374 विद्यार्थी, पी.जी. के 107 विद्यार्थियों ने डिग्रियां प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 14 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया।

 तीन शहरों में 65 करोड़ रुपये से बिजली की तारें की जाएंगी भूमिगत: मुख्यमंत्री

इन छात्रों को मिले गोल्ड मेडल
एम.एस.सी. जूलॉजी की सुरुचि सुब्बा लिंबो व सोनिया ठाकुर, एम.एस.सी. मैथमेटिक्स की अंजली, बी.एस.सी. एग्रीकल्चर की आकांक्षा शर्मा, एम.एस.सी एग्रीकल्चर एंटोमोलॉजी की पूजा देवी, एम.बी.ए के अंकुश कुमार व पंकज कुमार, एम.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के आशीष कुमार, बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के निम लादेन लेपचा व नरेश कुमार, बी.फार्मेसी की जागृति व अरुण ठाकुर, एम.फार्मेसी फार्माकोग्नोसी की नूतन ठाकुर और एम.फार्मेसी फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री की पलवी शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

chandel ad
himachaldiary himachaldiarynews mandi jila news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleरेणुकाजी बांध परियोजना के तहत प्रथम चरण में गृहविहीन हुए 95 परिवार, सुमित खिमटा ने जारी की अधिसूचना
Next Article नाहन में 15 जनवरी को होगी भाबड घास की नीलामी…

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.