Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»शिवधाम प्रोजेक्ट को  पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा:  विक्रमादित्य सिंह
राजनैतिक

शिवधाम प्रोजेक्ट को  पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा:  विक्रमादित्य सिंह

By Himachal DiaryDecember 10, 20237 Views4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
लोक निर्माण मंत्री
लोक निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास

मंडी, 10 नवम्बर।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में आज मंडी सदर विधानसभा में लगभग 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास किए।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित

दो दिन पहले उन्होंने सदर विधानसभा में ही 50 करोड़ के उदघाटन और शिलान्यास किए थे। उन्होंने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के तहत स्तरोन्नत होने वाली बिंद्राबणी-मझवाड़-कोटमोर्स सड़क और मगवांई से कठलग सड़क का शिलान्यास किया।

इन दोनों सड़कों पर क्रमशः 13.26 करोड़ रुपये और 13.24 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने 3.99 करोड़ रुपये की लागत से बनी गतरबाग-उपरला थनौट वाया सेहली सड़क का उदघाटन भी किया और इस सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन शिवधाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी मंडी में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया।

मंडी सदर विधानसभा के तल्याड में जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मंडी में बन रहे शिवधाम को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए वह सांसद प्रतिभा सिंह के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर 80 हजार करोड़ का ऋण छोडकर गई है। इसके बावजूद रिकॉर्ड समय में विकास कार्यांे को पूरा किया जा रहा है।

नए भवनों का निर्माण किया जा रहा हैैै। एक साल में सुखाश्रय योजना शुरू की गई है। ओपीएस को लागू किया गया। आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। महिलाओं को 1500 रुपये देना जनजातीय क्षेत्र स्पीति से शुरू कर दिया गया है।

आने वाले समय में बाकि क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे दिया जाएगा। अगले चार वर्षों में सरकार द्वारा हर वायदे को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया।

जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने करोड़ो के शिलान्यास और उदघाटन के लिए लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया।   लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे हमीरपुर से मंडी वाया कोटली राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में भर्ती जा रही कोताही के लिए

जिला हमीरपुर में बैठक की जाएगी। जिसमें संबंधित विधायकों, मोर्थ के अधिकारियों के साथ उपायुक्त मंडी और हमीरपुर को भी बुलाया जाएगा। बैठक में इसके निर्माण से लोगों को आ रही समस्याओं के लिए अधिकारियोें की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ड बैंक के माध्यम से बनाई जा रही मंडी से रिवालसर सड़क  के निर्माण से किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।  
पीएमजीएसवाई-।।। में 70 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण तीन में 70 करोड़ के स्तरोन्नत कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के स्तरोन्नत करने का कार्य 18 महीने  के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।  

सैंट बीर्स  प्रीमियर लीग इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक फाइनल के साथ संपन्न हुआ
मंडी कॉलेज भवन और शिवधाम का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा
लोक निर्माण मंत्री ने मंडी कॉलेज में लम्बे समय से लटके भवन निर्माण शीघ्र पूरा हो इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए गए शिवधाम प्रोजैक्ट का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि 14 करोड़ खर्च करके इसका लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पूरे करना हमारा दायित्व है। एैसा न हो कि इतना खर्च होने पर यह सफेद हाथी बन जाए। उन्होंने कहा कि  इसका कार्य पूर्व सरकार के समय ही रूक गया था। इसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।  

 हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

verma ad
himachaldiary himachaldiarynews lok nirmaan mantree mandi jila news Vikramaditya Singh
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleडॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित
Next Article SJVN अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्‍द लाल शर्मा को डॉ. वाई. एस. परमार यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.