Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»खेल»आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कम्पनी में ट्रायल 5 फरवरी से बैंगलोर में होंगे आयोजित
खेल

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कम्पनी में ट्रायल 5 फरवरी से बैंगलोर में होंगे आयोजित

By Himachal DiaryDecember 5, 20231 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
hpdiary

शिमला, 05 दिसंबर।

भारतीय सेना एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम बॉयज स्पोर्ट्स कम्पनी, द मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं सेंटर, बैंगलोर द्वारा 5 फरवरी से 8 फरवरी, 2024 के दौरान विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री

इस आशय की जानकारी आज यहां आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कम्पनी के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल गोविंद राम चौधरी की ओर से दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की सम्भावनाओं को और पुख्ता करने के दृष्टिगत इस उपक्रम द्वारा देशभर से उभरते हुए

युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के दृष्टिगत उनका चयन किया जाता है। कम्पनी द्वारा मुक्केबाजी, हॉकी, नौकायन तथा तैराकी खेलों से जुड़े उभरते खिलाड़ियों के लिए अगले वर्ष फरवरी माह में यह ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

यह चयन दो आयुवर्ग में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 वर्ष 1 दिन से 14 वर्ष आयुवर्ग के ऐसे बालक जिन्होंने इन खेलों में भागीदारी से सम्बंधित खेल प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो, ट्रायल के लिए पात्र होंगे।

इसी प्रकार 14 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष आयुवर्ग के ऐसे बालक जिन्होंने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघों द्वारा आयोजित इन खेलों में राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक प्राप्त किए हों, वह ट्रायल के लिए पात्र होंगे।

उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र ट्रायल रैली की तिथि से दो वर्ष पुराना नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि शारीरिक क्षमता मानकों के अनुसार 8 वर्ष के आवेदक की लम्बाई 134 सैंटीमीटर व वजन 29 किलोग्राम, 9 वर्ष के बालक की लम्बाई 139 सैंटीमीटर व वजन 31 किलोग्राम,

10 वर्ष के लिए लम्बाई 143 सैंटीमीटर व वजन 34 किलोग्राम, 11 वर्षीय बालक की लम्बाई 150 सैंटीमीटर व वजन 37 किलोग्राम, 12 वर्षीय बालक की लम्बाई 153 सैंटीमीटर व वजन 40 किलोग्राम,

13 वर्षीय बालक की लम्बाई 155 सैंटीमीटर व वजन 42 किलोग्राम तथा 14 वर्षीय बालक की लम्बाई 160 सैंटीमीटर व वजन 47 किलोग्राम होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय, मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं सेंटर, बैंगलोर के खेल मैदान में 5 फरवरी, 2024 से प्रातः 6 बजे से आरम्भ होंगे।

आवेदक को अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, समुदाय (जाति) प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, स्कूल से जारी चरित्र प्रमाण-पत्र, आवास प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां, जमानत बांड,

7 से 14 दिसंबर  तक नेशनल  स्कॉलरशिप पोर्टल  के लिए होगा  बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण

पासपोर्ट साइज छायाचित्र की 6 नवीनतम प्रतियां, आधार कार्ड व खेल प्रमाण-पत्रों कीमूल प्रतियां तथा ट्रायल के लिए सम्बंधित खेलों की व्यक्तिगत एवं प्लेइंग किट्स साथ लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 7899481540 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त तैराकी के लिए 9567345347, मुक्केबाजी के लिए 7892766021, नौकायन के लिए 7019397105, 9867088865 तथा हॉकी के लिए 7204793183 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

pinegrove ad
Army Boys Sports Company himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Article‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री
Next Article मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.