Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»ऊना शहर के बाईपास निर्माण के लिए किया जाएगा सर्वेक्षण….
राजनैतिक

ऊना शहर के बाईपास निर्माण के लिए किया जाएगा सर्वेक्षण….

By Himachal DiaryDecember 2, 202319 Views4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
मुख्यमंत्री ने कहा जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद

शिमला, 02 दिसंबर।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज ऊना जिला के लिए एक नई शुरूआत है क्योंकि यहां पहली बार सौर संयंत्र से वृहद स्तर पर विद्युत उत्पादन होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की

इससे राज्य की आय भी बढ़ेगी। वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का अधिकार दिया लेकिन, पिछली भाजपा सरकार में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मांगने पर प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के लिए कानून बनाया जाएगा, ताकि कोई भी उनके हक न छीन सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार का अड्डा बने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया और नए चयन आयोग का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा सरकार 10 हजार पद जल शक्ति विभाग में भरने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पांच वर्ष तक दृढ़ता से कार्य करेगी। उन्होंने विपक्ष से हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य सरकार का साथ देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है, जिसमें आम आदमी के लिए काम करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्तमान राज्य सरकार ने बल्क ड्रग पार्क की पैरवी की और अब उसके लिए धनराशि मिल रही है। पीजीआई सैटेलाइट केंद्र ऊना के लिए पर्यावरण स्वीकृति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ प्रयासों से मिली है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार का गठन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से हिमाचल से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में जाकर स्वयं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के हिमाचल की मदद के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की कोई बात नहीं की।

उन्होंने कहा कि 75 हजार रुपये का कर्ज होने के बावजूद मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आपदा के कारण पूरे प्रदेश तथा कुटलैहड़ में भी भारी नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए

सभी प्रभावितों तक मदद पहुंचाई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में बहुत क्षति हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए

सशक्त नेतृत्व प्रदान किया और प्रभावित परिवारों की मदद की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा से 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने गगरेट में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का

धन्यवाद किया। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए जिला ऊना के लिए सभी परियोजनाओं की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नेक नीयत और संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है तथा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज लेकर आई है।

शूलिनी विवि  में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर  आयोजित

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाया है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार,

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

vishvakarma ad
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news una news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की
Next Article मंडी वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू…

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.