Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए महंगाई के लिए खुब हल्ला डालती थी और जब सरकार में आई तो हर जगह महंगाई बढ़ा दी : चेतन
राजनैतिक

कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए महंगाई के लिए खुब हल्ला डालती थी और जब सरकार में आई तो हर जगह महंगाई बढ़ा दी : चेतन

By Himachal DiaryNovember 22, 20230 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

शिमला, 22 नवम्बर।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी गारंटी धरातल पर नहीं उतरी है। भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों से वादे करके वाहवाही लूटती है और बाद में उसे पूरा नहीं करती है।

यह भी पढ़े: पाइनग्रोव स्कूल में सोलन की बेटियों के लिए निशुल्क शिक्षा…

यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले 10 गाटियां दी, एक भी पूरी नही की। उन्होंने कहा कि सुख की सरकार दीवाली को डिपुओं में प्रति व्यक्ति 100 ग्राम एवस्ट्रा चीनी देने की घोषणा करके मीडिया में खूब वाहवाही लूटी और दिवाली के बाद एक

हफ्ते बीत जाने के बाद भी लोगों को चीनी नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं सरकार ने हर महीने नियमित तौर पर डिपुओं में प्रति व्यक्ति दी जाने वाली 500 ग्राम चीनी भी नहीं दी।

बरागटा ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए महंगाई के लिए खुब हल्ला डालती थी और जब सरकार में आई तो हर जगह महंगाई बढ़ा दी। डिपुओं पर मिलने वाले राशन के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए।

डिपुओं में मिलने वाले दालों की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी। इसी तरह से कांग्रेस सरकार ने सुख की सरकार का नारा देकर प्रदेशवासियों को दुःख देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार वहीं वादे करे जो वह पूरा कर सके तो अच्छा होगा। नहीं तो काग्रेस के नेताओं का आम लोगों के बीच जाना दूभर हो जाएगा।

चेतन बरागटा ने कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार से काँग्रेस का ही कार्यकर्ता असंतुष्ट नज़र आ रहा है। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्षा ने इस विषय को कई बार काँग्रेस हाई कमान के समक्ष भी उठाया है,जिसकी पुष्टी मिडिया के माध्यम से होती रही है।

जो सरकार अपनो को संतुष्ट नही कर पा रही है,वो जनता को दी गई गारंटी कहाँ पुरा कर पाएगी ? दुसरो को बंटा हुआ कहने से बेहतर है, अपने बिखरे हुए कुनबे को समेटे और जनता को दी गई गारंटी को पुरा करे।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

pinegrove ad
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleविद्यार्थी परिषद का खुद छात्र नेता रहे CM सुक्खू से आग्रह, प्रदेश में नशे के खिलाफ समिति बनाएं मुख्यमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा ABVP
Next Article शिमला में आयोजित होगा कृषि अवसंरचना कोष पर आधारित राज्य स्तरीय कान्क्लेव

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.