Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित: मनमोहन शर्मा
हिमाचल

सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित: मनमोहन शर्मा

By Himachal DiaryNovember 17, 20230 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

सोलन, 17 नवम्बर।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

यह भी पढ़े: मंडी जिला के जंझहेली में भीषण अग्निकांड, एक मकान जलकर राख
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) भविष्य में प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के बनने से चिकित्सक के पास पुरानी पर्ची लाने की आवश्यकता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि आभा कार्ड में रोगी पंजीकरण के उपरांत अपनी कई वर्षों पुराने उपचार की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शीघ्र आभा कार्ड बनाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि 29 नवम्बर, 2023 को ज़िला सोलन की सभी पाठशालाओं में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में शिक्षा व स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से इस अभियान से वंचित बच्चों को 05 दिसम्बर, 2023 को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसी दिन 02 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन-ए के सिरप की खुराक भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2023 तक दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दस्त एवं निमोनिया रोग से निपटने के प्रति जागरूक करेंगी। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ओ.आर.एस के पैकेट वितरित करेंगी तथा लोगों को सही ढंग से हाथ धोने के बारे

में जानकारी प्रदान करंेगी। बैठक में विकसित भारत अभियान के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

euro ad
verma ad
himachaldiary himachaldiarynews
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमंडी जिला के जंझहेली में भीषण अग्निकांड, एक मकान जलकर राख
Next Article लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.