Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»SOLAN»मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |
SOLAN

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

By Himachal DiaryJanuary 19, 20252 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी, 19 जनवरी 2025 रोहन ठाकुर की खबर

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम अपडेट हिमाचल,

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। 

रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। किन्नौर की अधिकांश ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तक यातायात व्यवस्था भी पटरी पर नहीं लौट पाई है।

अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई, लेकिन छोटे वाहनों व बसों के लिए इंतजार करना होगा। हाईवे 305 भी बंद है। लाहौल में 129 सड़कें व कुल्लू में 10 सड़कें बंद हैं। राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। शनिवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21.1, बिलासपुर में 20.9, ऊना में 20.6, कांगड़ा में 19.9, नाहन-धर्मशाला में 17.8, सोलन में 18.5, शिमला में 16.0, मनाली में 12.5 और कल्पा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -11.9
केलांग -9.5
समदो-7.3
कुकुमसेरी-5.9
कल्पा-1.8   
नारकंडा1.1
मनाली2.1
ऊना3.8
धर्मशाला4.0
मंडी6.1
शिमला    6.5

ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार सुबह 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद कुल्लू और लाहौल में शीतलहर बढ़ गई है। इसके बावजूद फोर बाई  फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे और बर्फ के बीच मस्ती की। वहीं, बागवान व किसानों को बर्फबारी व बारिश की उम्मीद है।

himachal weather himachaldiary himachaldiarynews hp weather update shimla latest news solan news weather news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleहिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |
Next Article HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.