Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»मौसम»मौसम अपडेट: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर की चपेट में कई जिले |
मौसम

मौसम अपडेट: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर की चपेट में कई जिले |

By Himachal DiaryJanuary 14, 20250 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी सोलन, 14 जनवरी 2025
रोहन ठाकुर की खबर
,

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  राज्य में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रह सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 19 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15, 17, 18 और 20 जनवरी  को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 14 जनवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

14 और 15 जनवरी को निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसी तरह सुबह के समय इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

बरठीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में भी शीतलहर दर्ज की गई। राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। नालदेहरा, मनाली और शिमला शहर सहित राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी व और कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी और सिस्सू में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान,

शिमला में न्यूनत तापमान 4.4, सुंदरनगर 2.0, बरठीं 0.1, कल्पा -1.0, धाैलाकुआं 5.0, ऊना 2.2, नाहन 6.6, केलांग -10.3, पालमपुर 2.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.1, मंडी 4.1, बिलासुपर 3.0, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 1.4, कुफरी 2.3, कुकुमसेरी -10.2, नारकंडा 0.1, भरमाैर 1.4, रिकांगपिओ 2.4, धाैलाकुआं 5.7, बरठीं 2.0, समदो -8.6, कसाैली 7.4, सराहन 2.7, ताबो -12.7 च व बजाैरा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

himachal weather news himachaldiary himachaldiarynews mosam update himachal shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous ArticleHPSEBL : मकर संक्रांति पर पेंशनरों को बड़ा तोहफा, बिजली बोर्ड प्रबंधन ने जारी किए 44 करोड़ इतना था बकाया |
Next Article हिमाचल राज्य चयन आयोग: पोस्ट कोड 996 के तहत 23 पदों का अंतिम परिणाम घोषित |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.