Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»मौसम»Mausam Update Himachal : शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए आने वाले दिनों में किस तरह का रहने वाला है मौसम |
मौसम

Mausam Update Himachal : शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए आने वाले दिनों में किस तरह का रहने वाला है मौसम |

By Himachal DiaryJanuary 9, 20250 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के नाै स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शीतलहर के कारण लोग सुबह-शाम घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आज व कल प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

इस दिन से करवट बदलेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी की मध्य रात्रि या 13 जनवरी की सुबह तक राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ भागों में बर्फबारी की संभावना है।  वहीं शिमला शहर सहित राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों पर 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी 2025 की दोपहर तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।  वहीं, राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर 11 जनवरी की दोपहर से 12 जनवरी  मध्यम वर्षा और गरज के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।  13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
11 और 12 जनवरी को राज्य के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति में कमी आएगी। वहीं कुछ भागों में कोहरा छाया रहने के आसार हैं। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 1.3, भुंतर -0.5, कल्पा -3.4, धर्मशाला 6.4, ऊना -0.5, नाहन 6.3, पालमपुर 2.4, मनाली -0.9, कांगड़ा 4.1, मंडी 2.1, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.2, डलहाैजी 6.5, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी -11.3, नारकंडा 1.4, भरमाैर 2.4, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबागं -0.2, समदो -8.0, बरठीं 2.2, कसाैली 5.6, सराहन 4.7, ताबो -11.3 व बजाैरा में -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news solan news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमौसम अपडेट हिमाचल: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी, जानें 12 जनवरी तक का पूर्वानुमान |
Next Article शूलिनी विवि में मानव-कंप्यूटर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.