Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»मौसम»मौसम अपडेट हिमाचल: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी, जानें 12 जनवरी तक का पूर्वानुमान |
मौसम

मौसम अपडेट हिमाचल: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी, जानें 12 जनवरी तक का पूर्वानुमान |

By Himachal DiaryJanuary 6, 20251 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

Himachal Diary : लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। 


हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं सुबह से ही कुल्लू में  बादल छाए रहे। शाम को राजधानी शिमला में भी माैसम बिगड़ा। शहर में बारिश हुई और टुटू में ओलावृष्टि हुई। जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। बागवान व किसान अच्छी बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लाहौल में पिछले दिनों बर्फबारी के बाद 50 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 7 से 10 जनवरी तक सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ भागों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 से माैसम साफ रहने की संभावना है। उधर, निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर 6 से 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान रहेगा |
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 6.0, कल्पा 1.6, धर्मशाला 6.5, ऊना 5.8, नाहन 8.5, केलांग -2.5 , पालमपुर 5.2, मनाली 5.9, कांगड़ा 8.8, मंडी 6.5, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.6, चंबा 8.0, डलहाैजी 2.8, जुब्बड़हट्टी 6.9, कुफरी 1.6, कुकुमसेरी -0.7, नारकंडा 0.9, भरमाैर 3.3, रिकांगपिओ 4.8, सेऊबाग 4.0, धाैलाकुआं 7.2, कसाैली 6.6, सराहन 5.6, ताबो -1.9 व बजाैरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

himachaldiary himachaldiarynews hp weather update shimla latest news shimla news solan news weather news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleहिमाचल गवर्नर: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की आवश्यकता |
Next Article Mausam Update Himachal : शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए आने वाले दिनों में किस तरह का रहने वाला है मौसम |

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.