Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»महिला शक्ति विरोधी है विपक्षी दल, वोट लेने से ज्यादा कुछ नहीं किया
हिमाचल

महिला शक्ति विरोधी है विपक्षी दल, वोट लेने से ज्यादा कुछ नहीं किया

By Himachal DiaryApril 15, 202412 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 15 अप्रैल।

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और विधानसभा में डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि भाजपा ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को अपमानित किया है।

सूबाथू में देवदार सदन ने जीती सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता

भाजपा महिला हितैषी होने का सिर्फ ढोंग रचती है, विपक्षी दल पूरी तरह से महिला शक्ति का विरोधी है। भाजपा चुनावों में वोट लेने के अलावा महिलाओं के लिए कुछ नहीं करती।

नेगी व पठानिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिये महिलाओं को 1500 रुपये देने पर जो रोक लगवाई है, अगर वह नहीं हटती है तो जून में सरकार तीन महीने की राशि एक साथ पात्र महिलाओं को देगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू का बीते दिनों नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में दिया गया यह बयान स्वागत योग्य है। भाजपा 1500 रुपये का जितना मर्जी विरोध कर ले, यह राशि अप्रैल 2024 से महिलाओं को मिलकर रहेगी।

लाहौल व स्पीति जिला की महिलाओं के खाते में योजना की पहली मासिक किश्त पहुंच चुकी है। प्रदेश के अन्य जिलों की महिलाओं को भी पहली अप्रैल 2024 से इस योजना का लाभ मिलना था।

सरकार ने कैबिनेट बैठक में योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है। योजना को पहली अप्रैल से लागू करने की अधिसूचना तक जारी हो चुकी है।

बावजूद इसके भाजपा ने चुनाव आयोग पहुंचकर योजना पर रोक लगवाई।  नेगी व पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जयराम ठाकुर पहले रोजाना यह कहते थे कि महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी कांग्रेस सरकार पूरी नहीं कर

रही, लेकिन सरकार ने जब यह राशि देने के लिए चुनाव आचार संहिता से पहले फार्म भरवाना शुरू किए तो चुनाव की घोषणा होते ही जयराम योजना पर रोक लगवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गए।

कांग्रेस मंत्री बोले, पूरे षड्यंत्र के पीछे था भाजपा नेताओं का सत्ता लोभ

जिससे भाजपा व जयराम ठाकुर का दोगला चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।  उन्होंने कहा कि महिला शक्ति चुनावों में भाजपा को कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना महिलाओं के जीवन मे बड़ा परिवर्तन लाएगी। उन्हें 18000 रुपये सालाना मिलेंगे, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleउड़ीसा के छात्रों का सांस्कृतिक आदान-प्रदान संपन्न
Next Article भारत के सामरिक, आर्थिक और सामाजिक हितों के विरुद्ध कोई रिपोर्ट जारी करना कांग्रेस का षड्यंत्र : नंदा

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.