Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर
राजनैतिक

भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

By Himachal DiaryMarch 23, 20242 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता में पार्टी में शामिल हो रहे हैं सभी नेताओं

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 23 मार्च।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास करते हैं और उनके साथ काम करते हुए प्रदेश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।

HP Cabinet Decision: लोक निर्माण विभाग में जेओए (IT) के 30 पद भरने को मंजूरी दी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चल रही है जिसे आम जन-मानस से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की नाकामियों से कुछ ऐसे हालात बने होंगे जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को इस तरह अपनी विधायकी को छोड़ने को विवश होना पड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। प्रदेश के हर वर्ग में असंतोष है। जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है। जिसके दोषी मुख्यमंत्री स्वयं हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता में पार्टी में शामिल हो रहे हैं सभी नेताओं का वह हार्दिक स्वागत है एवं अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं।

उन्होंने सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें एक परिवार के सदस्य के रूप में पूरा सम्मान देगी। आज पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर देश के क़द्दावर नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश में विकास राजनीति की शुरुआत की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से किये वादे को पूरा करने में ये सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी  आज भी सरकार झूठ बोलकर काम चलाना चाहती है।

सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए की अब देश में झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली। आज भी मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री कह रहे हैं उन्होंने अपनी पांच गारंटियां पूरी कर दी। हकीकत यह है की सरकार ने एक भी गारंटी ढंग से पूरी नहीं की।

बिना गारंटियों को पूरा किए सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का दावा करने का झूठ सरकार द्वारा बोला जा रहा है। इस तरह से सरेआम झूठ बोलकर अब काम नहीं चलेगा। अब जो विकास की बात करेगा।

पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करेगा देश की जनता उसी के साथ खड़ी होगी। नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं इसलिए देश के लोग सिर्फ़ उनकी गारंटी पर ही भरोसा करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में कानूनी परिदृश्य और अधिक समावेशी हो गया है: डॉ. पिंकी आनंद

भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित करने को देश के लिए एक गर्व औरसम्मान की बात है।

उनसे पहले यह सम्मान किसी भी ग़ैर-भूटानी व्यक्ति को नहीं मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए

गर्व की बात है कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 15 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
bjp himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी
Next Article विश्व जल दिवस पर शूलिनी विश्वविद्यालय ने छात्रों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.