Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»मुख्यमंत्री ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया

By Himachal DiaryMarch 5, 20243 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 05 मार्च।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पशुपालन विभाग की 1962-मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया, जिसके तहत प्रथम चरण में 44 विकास खंडों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं।

प्रधानमंत्री ने 5515 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एसजेवीएन की सात परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और शिलान्‍यास किया

इस पर 7.04 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इनमें से बिलासपुर, ऊना, सोलन व कुल्लू में तीन-तीन, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी व शिमला में पांच, चंबा, सिरमौर व हमीरपुर में चार-चार, किन्नौर में एक तथा कांगड़ा जिला में सात मोबाइल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा रही

हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पशु संजीवनी कॉल सेंटर का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों सेवाओं के आरंभ होने से प्रदेश के पशु पालक किसी भी कोने से टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर आपात स्थिति में गंभीर पशु रोगों के उपचार के लिए पशु

चिकित्सा सेवा अपने घर-द्वार पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एंबुलेंस के साथ एक पशु चिकित्सक तथा एक फार्मासिस्ट उपलब्ध होंगे। जब भी किसी पशु पालक को आपात स्थिति में मदद चाहिए होगी, तो वह टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकेंगे और उन्हें

नजदीकी पशु चिकित्सा सेवा के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवा किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में चरणबद्ध तरीके से इस सेवा का विस्तार किया जा

रहा है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पशु पालकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए अनेक कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है, जहां पर गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर

और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जिला कांगड़ा के ढगवार में एक लाख 50 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने जा रही है, जिसकी

क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकती है। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित होगा जिस पर 226 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास कर रही है, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाकर ही

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए कृषि क्षेत्र में अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन परियोजना का पट्टा अवधि पूरी हो रही है और हिमाचल को उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखेगी।

इस अवसर पर कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, विधायक नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. प्रदीप शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

 हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleवित्तीय कुप्रबंधन और प्रदेश पीछे ले जाने के लिए जानी जाएगी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर
Next Article CM ने नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.