Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित
हिमाचल

राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित

By Himachal DiaryFebruary 20, 20242 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 20 फरवरी।

अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम राज्यों के स्थापना दिवस पर आज राजभवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इन राज्यों के हिमाचल प्रदेश में रह रहे नागरिकों को हिमाचली टोपी, शॉल और गमला भेंट कर सम्मानित किया और उनके

IGMC RKS कर्मचारियों की पेन डाउन स्ट्राइक आज से चार घंटे, नियमित पे स्केल की कर रहे हैं मांग

साथ संबंधित राज्यों की संस्कृति, धरोहर, रीति-रिवाज़ और उच्च परम्पराओं पर विस्तृत चर्चा की। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राजभवन नियमित तौर पर देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है और उन राज्यों से संबंधित व्यक्तियों को राजभवन में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित करता है और

सामुहिक तौर पर उनकी खुशी में शामिल होता है। ये सभी कार्यक्रम ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की परिकल्पना को साकार करने के दृष्टिगत आयोजित किए जा रहे हैं ताकि भारत की एकता और अखंडता और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर राज्य  की अपनी विविध

संस्कृति है और यही विविधता भारत की ताकत भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और प्रथाओं के संपर्क से राज्यों के बीच समझ और जुड़ाव और बढ़ेगा।

श्री शुक्ल ने हिमाचल में रह रहे अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम राज्यों के नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित राज्य बनाया गया था, 20 फरवरी 1987 को यह भारतीय संघ का 24वाँ राज्य

बना। आज अरुणाचल प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज का दर्जा देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सीमा से सटे हर गांव में संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे, वहीं से समृद्धि की शुरुआत होगी।

वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज प्रोग्राम के तहत सरहदी गांवों से पलायन को रोकने और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 20 फ़रवरी 1987 को मिज़ोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। मिज़ोरम शब्द का स्थानीय मिज़ो भाषा में अर्थ है, पर्वतनिवासीयों की भूमि। मिज़ोरम में शिक्षा की दर तेजी से बढ़ी हैं। मिज़ो समाज में वर्ग और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव दिखाई नहीं

देता। इनमें से 90 प्रतिषत लोग कृषक हैं और गाँव एक बड़े परिवार की तरह होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने यहां की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित रखा है और अपनी विकासात्मक सोच से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। ये राज्य पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक तो है ही

लेकिन यहां की संस्कृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में यहां रहे रहे इन राज्यों के नागरिक भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

चुडधार की चोटी पर बर्फ़बारी का क्रम जारी निचले क्षेत्रो में हल्की बारिश शुरू, किसान और बागवानों को जगी उम्मीद

इस अवसर पर, अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम राज्यों के धरोहर नगरो, स्मारकों और संस्कृति को लेकर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। दोनों राज्यों के राज्यपालों के संदेश भी प्रसारित किए गए।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

satya ad
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous ArticleIGMC RKS कर्मचारियों की पेन डाउन स्ट्राइक आज से चार घंटे, नियमित पे स्केल की कर रहे हैं मांग
Next Article शूलिनी विवि द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए कैंटरबरी विश्वविद्यालय न्यूजीलैंड के साथ सहयोग

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.