Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»सरकार के ख़िलाफ़ उठने लगी आवाज़े तो प्रदर्शन पर लगाई रोक : जयराम ठाकुर
राजनैतिक

सरकार के ख़िलाफ़ उठने लगी आवाज़े तो प्रदर्शन पर लगाई रोक : जयराम ठाकुर

By Himachal DiaryFebruary 2, 20241 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
जयराम ठाकुर

हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 02 फरवरी ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व किए एक भी वादे को निभाया और न ही सरकार बनने के बाद एक भी ऐसा काम किया जो सरकार करती है। जो लोगों को पिछली सरकार में मिला हुआ था वह भी छीन रही है।

हरित ऊर्जा पहल: पर्यावरण संरक्षण व राजकोष को संबल

ऐसे में लोगों में असंतोष होना लाज़िमी है। जब सरकार लोगों की आवाज़ नहीं सुनेगी तो मजबूर होकर लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे, जिससे सरकार के कानों तक उनकी आवाज़ पहुंचे। लेकिन सरकार ने लोगों को संतुष्ट करने की बजाय, लोगों की माँगों पर

सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बजाय उनकी आवाज़ों को दबाना चाह रही है। सरकार ने शिमला में प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। सरकार को लगता है कि इस तरह के तानाशाही तरीक़े से वह लोगों की आवाज़ दबा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब लोग

सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि लोगों की आवाज़ दबाकर उन्हें ख़ामोश नहीं किया जा सकता है। यह आवाज़े तक शांत होंगी जब उनके मुद्दों का निपटारा होगा। जब उनकी समस्याओं को निपटाने की

नीयत से सरकार उन्हें सुनेगी और उन समस्याओं को हल करने  लिए गंभीरता से प्रयास करेगी।  जयराम ठाकुर कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा चला रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि हिमाचल में झूठ बोलकर, लोगों को झूठी गारण्टियां देकर सरकार बनाई

है। सरकार बनाने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश में अन्याय ही कर रही है। सरकार माताओं-बहनों के साथ अन्याय कर रही है। युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। किसानों-बाग़वानों के साथ अन्याय कर रही है। अब सरकार अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले के साथ अन्याय

करते हुए उनका लोकतांत्रिक हक़ भी छीनना चाह रही है। उन्होंने  कि बीजेपी सरकार को इस तरह से मनमानी नहीं करने देगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं ऊर्जा बढ़ेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में

चुडधार की चोटी पर बर्फ़बारी का क्रम जारी निचले क्षेत्रो में हल्की बारिश शुरू, किसान और बागवानों को जगी उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हर बूथ से बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी भार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

pinegrove ad
himachaldiary himachaldiarynews
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleबीबीएन  के एन आर अरोमा उद्योग में लगी आग,कामगारों ने छत से लगाई छलांगे, 5 गम्भीर घायल पीजीआई रेफर
Next Article झाड़माजरी उद्योग अग्निकांड में अब तक 5 कामगारों की मौत, अरोमा उद्योग का प्लांट हैड गिरफ्तार, मालिक की गिरफ्तारी को टीमें रवाना

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.