Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»हरित ऊर्जा पहल: पर्यावरण संरक्षण व राजकोष को संबल
राजनैतिक

हरित ऊर्जा पहल: पर्यावरण संरक्षण व राजकोष को संबल

By Himachal DiaryFebruary 2, 20242 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email

हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। एक वर्ष पूर्व परिवहन विभाग में 19 ई-वाहन शामिल किए गए थे,

चुडधार की चोटी पर बर्फ़बारी का क्रम जारी निचले क्षेत्रो में हल्की बारिश शुरू, किसान और बागवानों को जगी उम्मीद

जिससे न केवल धन की बचत बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है। परिवहन विभाग में जीवाश्म ईंधन आधारित वाहनों के स्थान पर 19 इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से एक वर्ष की अल्पावधि में 28,32,853 रुपये की बचत हुई है।

विभाग में ई-वाहनों का उपयोग करने से कार्बन उत्सर्जन में 87.318 टन की उल्लेखनीय कमी आई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिवहन विभाग ई-वाहनों को अपनाने वाला देश का पहला विभाग है। सरकार का यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति

सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले वर्ष 3 फरवरी को परिवहन विभाग को 19 ई-वाहन प्रदान किए गए थे।
प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वयं भी शिमला शहर में ई-वाहन का उपयोग कर रहे हैं।

सरकार के इस कदम से पर्यावरण संरक्षण और हानिकारक कार्बन उत्सर्जन को कम करने में युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा राज्य की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा प्रदान कर सतत विकास

सुनिश्चित कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्बन फुटप्रिंट में कमी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ग्रीन-मोबिलिटी के लिए राज्य सरकार बुनियादी ढांचे को भी मजबूत कर रही है और इस वित्त वर्ष के अंत तक छह ग्रीन कॉरिडोर तैयार हो जाएंगे।

राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है। इस योजना के पहले चरण में बेरोजगार युवाओं के लिए ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

ऑपरेटर्ज ने सरकार के साथ इन ई-टैक्सी को संचालित करने के लिए सहमति व्यक्त की है। इससे युवाओं को रोजगार के साथ ही ई-वाहनों के संचालन को बड़े स्तर पर प्रोत्साहन भी मिल रहा है।

एसजेवीएन ने नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को गर्मजोशी से विदाई दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है ताकि इस पर व्यय होने वाली धनराशि का उपयोग जनकल्याण कार्यों के लिए किया जा सके।

प्रदेश सरकार राज्य की पारिस्थितिकी को संरक्षित करते हुए पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा प्रदान कर रही है। देश के अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleकृषि और संबद्ध्र गतिविधियों, एमएसएमई व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 34490 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता योजना तैयार: मुख्यमंत्री
Next Article बीबीएन  के एन आर अरोमा उद्योग में लगी आग,कामगारों ने छत से लगाई छलांगे, 5 गम्भीर घायल पीजीआई रेफर

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.