Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»ऊंचे चोटियों पर बर्फबारी शुरू, एक सप्ताह तक पश्चिम विभोर सक्रीय रहेगा
हिमाचल

ऊंचे चोटियों पर बर्फबारी शुरू, एक सप्ताह तक पश्चिम विभोर सक्रीय रहेगा

By Himachal DiaryJanuary 26, 20243 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
पश्चिम विभोर


हिमाचल डायरी न्यूज़, शिमला, 25 जनवरी ।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम में करवट बदली है प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद क्षेत्र में शीतकाल लहर का प्रकोप बढ़ गया है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक का पश्चिम सक्रीय रहेगा

हिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र: उद्योग मंत्री

इस दौरान ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी व मध्यवर्गीय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोहतांग, भरमौर कुल्लू जिला का अटल टनल व आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी हुई है।

करीब दो से तीन घंटे तक बारिश का दौर इन क्षेत्र में जारी रहा जबकि इसके अलावा प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है।

रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इस वजह से अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है। लिहाजा सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है।

लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बीती रात से यहां मौसम ने करवट बदली। बर्फबारी के बाद पांगी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं, राजधानी शिमला में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिल रही है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आगामी एक सप्ताह तक हिमाचल मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

प्रदेश में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

इस दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachal weather news himachaldiary himachaldiarynews
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleहिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र: उद्योग मंत्री
Next Article राजगढ़ के नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया गया 75 वां उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.