Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»राजनैतिक»सीमेंट के दाम बढ़ने की खबरें आ रही हैं, अपना रुख़ स्पष्ट करे सरकार : जयराम ठाकुर
राजनैतिक

सीमेंट के दाम बढ़ने की खबरें आ रही हैं, अपना रुख़ स्पष्ट करे सरकार : जयराम ठाकुर

By Himachal DiaryJanuary 13, 20242 Views3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
जयराम ठाकुर


शिमला, 13 जनवरी ।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी जाँच सुविधाओं का मामला ठीक से हल नहीं हुआ और प्रदेश में डॉक्टर्स हड़ताल पर जाने की बात कर रहे हैं। सरकार को इस मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है।

सात इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शीघ्र ही शुभारम्भ किया जाएगा: CM

सरकार को सुनिश्चित कराना चाहिए कि स्वास्थ्य से जुड़े मसलों को वह गंभीरता से सुलझाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार हिमकेयर में लोगों का इलाज होना भी सुनिश्चित करे क्योंकि भुगतान लंबित होने की वजह से लोगों के इलाज नहीं हो पा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग स्वस्थ्य और खुशहाल रहें यही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीमेंट के दाम बढ़ने की खबरें भी आ रही हैं। अभी प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और पंद्रह हज़ार से ज़्यादा लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गये हैं।

घरों के निर्माण में सीमेंट महत्वपूर्ण सामान है। आपदा की मार झेल रहे लोगों पर सीमेंट के दाम की दोहरी मार पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने कहा कि आपदा के पहले और आपदा के दौरान भी सरकार सीमेंट के दाम बढ़ा चुकी है।

ऐसे में सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि न सीमेंट के दाम बढ़े और न ही भवन निर्माण से जुड़े अन्य किसी प्रकार के समान के। नेता प्रतिपक्ष सरकार को आगाह करते हुए कहा

कि वह जनविरोधी फ़ैसलों से बाज़ आए क्योंकि सत्ता में आने से पहले सरकार ने एक से बढ़कर एक वादे किए थे और अब सत्ता में आकर लोगों को परेशान करने वाले फ़ैसले नहीं ले सकती है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जो काम शुरू करते हैं वह समय के पहले ख़त्म भी करते हैं। वर्तमान में मुंबई में बना अटल सेतु भी इसका एक शानदार नमूना है। 21 किलोमीटर से भी लंबा अटल सेतु भारत का सबसे बड़ा पुल है जो रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है।

HP Cabinet Decision: जल शक्ति विभाग ,PWD में भरे जायेगे पद, लड़कियों की विवाह योग्य आयु 21 वर्ष

कोविड के कारण इसके निर्माण में देरी हुई अन्यथा यह पुल पहले ही तैयार हो जाता। उन्होंने कहा कि यह पुल देश के वर्तमान और भविष्य की सूरत संवारने वाला पुल है।

अटल सेतु विकसित भारत के लक्ष्यपथ को प्रशस्त करने वाला निर्माण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली ही हर काम  पूरी होने की गारंटी है। तभी देश उन पर आंखे मूँदकर भरोसा करता है।  

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

verma ad
himachaldiary himachaldiarynews shimla latest news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleसात इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शीघ्र ही शुभारम्भ किया जाएगा: CM
Next Article इंटर्नशिप और पलेसमेंट के लिए निदेशालय स्तर पर बनाया जाएगा समर्पित सेलः राजेश धर्माणी

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.