Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»SJVN को प्रतिष्ठित आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस सिल्वर अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया 
हिमाचल

SJVN को प्रतिष्ठित आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस सिल्वर अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया 

By Himachal DiaryDecember 27, 20233 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
नन्‍द लाल शर्मा

शिमला, 27 दिसंबर।

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (आईईआई) द्वारा प्रतिष्ठित ‘आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस सिल्वर अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है।

ढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर

यह अवार्ड मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा जबलपुर में आयोजित 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग सम्‍मेलन के दौरान प्रदान किया गया। यह अवार्ड इंजीनियरिंग विनिर्माण और प्रसंस्करण की श्रेणी में एसजेवीएन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अनुशंसा करता है।

इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि यह अवार्ड व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं सततशीलता के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

एसजेवीएन ने विभिन्न मापदंडों जिसमें व्यवसाय प्रचालनों, वित्तीय प्रदर्शन, पर्यावरण प्रबंधन, कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और कारपोरेट अभिशासन नीति आदि शामिल हैं, में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड हासिल किया है।

एसजेवीएन, विदयुत क्षेत्र में एक प्रमुख इकाई के रूप में राष्ट्र निर्माण और विदयुत क्षेत्र को सुदृढ़ीकरण करने में अपनी भूमिका के लिए समर्पित है।

कंपनी का अखिल भारत एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर नई विदयुत परियोजनाओं के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना निरंतर जारी है। भविष्य के विजन के साथ, 

एसजेवीएन ने वर्ष 2026 तक 12,000 मेगावाट के मिशन और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की कंपनी बनने के साझा विजन कि परिकल्पना की है।

किसानों की आर्थिकी को मज़बूत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य:संजय अवस्थी

आईईआई , एक बहु-विधा पेशेवर निकाय है जोकि इंजीनियरों को पेशेवर हितों को साझा करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। आईईआई इंडस्‍ट्री एक्‍सीलेंस अवार्ड, 

इंजीनियरिंग इंडस्‍ट्री की अग्रणी कंपनियों को सम्मानित करता है जो अपने नवाचारों, इंजीनियरिंग प्रचालनों में उत्कृष्टता और सेवाओं के माध्यम से प्रतिस्पर्धी तरीके से उत्कृष्टता बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bharat mata ad
himachaldiary himachaldiarynews Nand Lal Sharma SJVN shimla latest news SJVN Himachal
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर
Next Article उप-मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की भेंट…

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.