Close Menu
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
HimachalDiaryHimachalDiary
Button
  • होम पेज
  • हिमाचल
  • विशेष
  • भारत
  • क्राइम
  • खेल
  • दुर्घटनाएं
  • राजनैतिक
HimachalDiaryHimachalDiary
Home»हिमाचल»SJVN ने 100 मेगावाट की एक और सौर परियोजना हासिल की
हिमाचल

SJVN ने 100 मेगावाट की एक और सौर परियोजना हासिल की

By Himachal DiaryDecember 26, 20232 Views2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email
नन्‍द लाल शर्मा

शिमला, 26 दिसंबर।

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से 100 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है।

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराःCM

नन्द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल की टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से बिल्ड ओन एंड ऑपरेट के आधार पर 2.63 रुपये प्रति यूनिट की दर से 100 मेगावाट सौर परियोजना की उद्धृत क्षमता सफलतापूर्वक हासिल की है।

यह ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट एसजेवीएन द्वारा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत पर विकसित किया जाएगा।

परियोजना के बारे में बताते हुए शर्मा ने कहा कि यह परियोजना भारत में कहीं भी विकसित की जाएगी और विद्युत खरीद करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर करने की तिथि से 18 महीने के भीतर कमीशन की जाएगी।

एसजीईएल और जीयूवीएनएल के बीच 25 वर्षों के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। नन्द लाल शर्मा ने कहा कि परियोजना के कमीशन होने के पहले वर्ष में लगभग 252 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न की जाएगी और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन

लगभग 5866 मिलियन यूनिट होगा। इसके अलावा, इस सौर परियोजना के कमीशन होने से 287434 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने का अनुमान है।

इस परियोजना के जुड़ने से, एसजेवीएन का सौर एवं पवन पोर्टफोलियो 5090.5 मेगावाट हो गया है, जिसमें से 179.5 मेगावाट परिचालन में है, 1860 मेगावाट निर्माणाधीन है और 3051 मेगावाट कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

विद्यापीठ शिमला ने होनहार छात्रों को दिया सम्मान

कंपनी 2026 तक 12,000 मेगावाट के अपने मिशन और 2030 तक 25,000 मेगावाट और 2040 तक 50,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने के साझा लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

कंपनी 2026 तक 12,000 मेगावाट के अपने मिशन और 2030 तक 25,000 मेगावाट और 2040 तक 50,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने के साझा लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए लॉगिन करें www.himachaldiary.com

bhushan add
himachaldiary himachaldiarynews Nand Lal Sharma SJVN shimla latest news SJVN Himachal SJVN news
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराःCM
Next Article मुख्यमंत्री ने ठियोग में आपदा प्रभावितों को 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की

Related Posts

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025
Latest News

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें |

January 28, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट |

January 19, 2025

हिमाचल न्यूज़: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया |

January 19, 2025

मौसम अपडेट हिमाचल: हिमाचल के कई भागों में आज से सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट |

January 18, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2025 Himachal Diary.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.